Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 82
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन

संजय सेठ ने किया था शिलान्यास 

टीम एबीएन, रांची। रांची के हेहल स्थित बगीचा टोली के जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है। रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ की अनुशंसा पर यह कार्य सीएसआर  मद से कराया जा रहा है। लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास श्री सेठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। 

सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने के लिए तालाब का पानी फिलहाल खाली किया जा रहा है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में यह तालाब स्वत: सूख जाता था, लेकिन इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण तालाब पूरी तरह भरा हुआ है। ऐसे में अब इसकी सफाई एवं मरम्मत के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। 

इस योजना के तहत तालाब की चहारदीवारी, घाट, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, सौर लाइट एवं जल निकासी प्रणाली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन