Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम की  तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
  • प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल के नेतृत्व में उच्चाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
  • सभी पदाधिकारियों की निर्धारित की गयी जिम्मेदारियां, दिये गये अहम निर्देश

टीम एबीएन, रांची। प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को वृहत पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है। यह आयोजन झारखंड की गौरवशाली विरासत, संस्कृति एवं विकास यात्रा का प्रतीक होगा। इसे भव्य एवं यादगार बनाने को ध्यान में रख कर सभी तैयारियां की जा रही हैं। 

इस वर्ष 2025 को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मौके पर 11 नवंबर से ही सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया जाएगा। वे आज मोरहाबादी मैदान में 15 नवंबर को राज्य स्थापन दिवस के अवसर पर होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों का जाएजा ले रही थीं। 

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था को परिपूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाये। वंदना दादेल ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से पूरी की जायें। कार्यक्रम के विभिन्न आयामों जैसे मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पार्किंग एवं आपातकालीन प्रबंधन आदि के लिए प्रत्येक पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता से करेंगे तथा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेराबंदी, प्रवेश-निकास द्वार, स्वागत कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं।

निरीक्षण के दौरान सचिव वाणिज्य कर अमिताभ कौशल, कल्याण सचिव कृपानंद झा, खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बख्शी, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री सहित रांची जिला प्रशासन के अन्य सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन