Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची डीसी ने लिया राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची डीसी ने लिया राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
  • डीसी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर की बैठक

टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिला समाहरणालय में बैठक की। इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि समारोह की तैयारी समय पर और अच्छे तरीके से पूरी होनी चाहिए ताकि कार्यक्रम भव्य और सफल हो।

उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी से काम करें। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग रोज अपने काम की समीक्षा करें और तय समय में सभी तैयारी पूरी कर लें। बैठक के बाद उपायुक्त भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान जाकर तैयारी की स्थिति देखी। उन्होंने सफाई, मंच निर्माण, बिजली, पानी, सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन