Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

निकाय चुनाव : अध्यक्ष होंगे सूडा निदेशक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
निकाय चुनाव : अध्यक्ष होंगे सूडा निदेशक
विज्ञापन

आरक्षण निर्धारण के लिए कमेटी गठित 

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट सर्वे की रिपोर्ट को धरातल पर उतारने के लिए निदेशक सूडा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सभी शहरी निकायों में वार्डवार अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 और बीसी-2 का जनसंख्या अभिनिश्चत करते हुए आरक्षण तय होगा। 

क्या होंगे कमेटी के कार्य 

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 एवं पिछड़ा वर्ग-2 की जनसंख्या को अभिनिश्चत करना। 
  • वार्डवार जनसंख्या के आंकड़ों का वैरिफिकेशन करना। 
  • 2011 से 2025 तक के आंकड़ों का विश्लेषण करना। 
  • भौगोलिक जानकारी को शामिल करना। 
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 और पिछड़ा वर्ग 2 की जनसंख्या का अनुमान लगाना। 

ये होंगे कमेटी के सदस्य 

  • निदेशक सूडा (अध्यक्ष)। 
  • नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि। 
  • पिछड़े वर्ग राज्य आयोग के विशेष आमंत्रित सदस्य। 
  • सहायक निदेशक नगरीय प्रशासन। 
  • विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी।
विज्ञापन