Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : तेज हुई नगर निकाय चुनाव की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : तेज हुई नगर निकाय चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

रांची और आदित्यपुर में मेयर का पद एसटी के लिए आरक्षित 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जानकारी के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित रहेगा। 

9 में से 4 मेयर पदों को ही रखा गया आरक्षित 

वहीं गिरिडीह में मेयर की सीट अनुसूचित जाति (एससी) को और हजारीबाग में पिछड़ी जाति (ओबीसी) को मिलेगी। बाकी के 5 नगर निगम- देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर और मानगो- अनारक्षित रहेंगे। राज्य सरकार ने हाल ही में नगरपालिका निर्वाचन नियमावली में संशोधन किया है, जिसके बाद नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती, इसलिए 9 में से 4 मेयर पदों को ही आरक्षित रखा गया है। 

संशोधित नियमावली के तहत राज्य के 9 नगर निगमों को जनसंख्या के हिसाब से क और ख वर्ग में बांटा गया है। 

  • क वर्ग : 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम (रांची और धनबाद) 
  • ख वर्ग : 10 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम (बाकी सात नगर निगम) 

क वर्ग से एक नगर निगम (रांची) आरक्षित किया गया है, जबकि ख वर्ग से तीन निगम आदित्यपुर, गिरिडीह और हजारीबाग को आरक्षण की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, जिन वार्डों में किसी वर्ग की आबादी 1% से कम है, वहां उस वर्ग के लिए आरक्षण नहीं होगा।

विज्ञापन