Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 109
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

बैलेंस निगेटिव होते ही कट जायेगा बिजली कनेक्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बैलेंस निगेटिव होते ही कट जायेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर को लेकर GM ने दी चेतावनी

झारखंड के स्मार्ट मीटर ग्राहक हो जायें अलर्ट

बकाया बैलेंस नेगेटिव हुआ तो कट जायेगा कनेक्शन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू हो गया है। बिजली उपभोक्ताओं को अपने मीटर बैलेंस को हमेशा पॉजिटिव रखना होगा। यदि बैलेंस नेगेटिव हुआ, तो कनेक्शन स्वतः कट जायेगा। 

रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (GM) मनमोहन कुमार ने चेतावनी दी है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करना अनिवार्य है। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। उन्होंने कहा कि बकायेदारों का कनेक्शन अब स्वतः डिसकनेक्ट हो रहा है और पूरा बकाया जमा करने पर कनेक्शन फिर से चालू हो जायेगा। 

जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, उनके लिए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। जीएम ने अपील की कि सभी उपभोक्ता यथाशीघ्र अपना बकाया जमा करें, ताकि बिजली कटने की स्थिति से बचा जा सके। झारखंड में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का कनेक्शन अब ऑटोमैटिक कट होगा।

  1. बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली स्वतः डिसकनेक्ट।
  2. पूरा बकाया जमा करने पर कनेक्शन स्वतः चालू।
  3. बकायेदार किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं।
  4. मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य, ताकि बिल जानकारी मिलती रहे।

मनमोहन कुमार ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, वे तुरंत अपने नजदीकी बिजली कार्यालय जाकर अपडेट करें। साथ ही, नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को तुरंत रिचार्ज करने की सलाह दी गई है।

उपभोक्ताओं के लिए निर्देश

  • स्मार्ट मीटर बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें।
  • मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन से लिंक करें।
  • बकाया होने पर जल्द भुगतान करें या किस्तों का विकल्प चुनें।
  • समय पर रिचार्ज कर बिजली कटने से बचें।
  • बिल जानकारी के लिए SMS अलर्ट सक्रिय करें।
विज्ञापन