Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : आठ आईएफएस अधिकारियों का तबादला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : आठ आईएफएस अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
  • झारखंड सरकार ने 8 IFS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के आठ अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  1. संजीव कुमार – झारखंड जैव विविधता पर्षद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने। इन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  2. विश्वनाथ साह – प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने।
  3. पी.आर. नायडू – प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने. साथ ही इन्हें वन संरक्षक, प्रशासन, रांची और वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

झारखंड नौकरी खोज

  • वी. बास्करण - प्रतीक्षारत से प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग बनाए गए।
  • अभिषेक कुमार– वर्तमान पद वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के साथ-साथ प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • विजय शंकर दूबे - उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची रहते हुए अतिरिक्त प्रभार में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • विनय कान्त मिश्रा - वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी, रांची के साथ (i) प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, रांची, उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन