Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 210
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

दशहरा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दशहरा को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद
विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द 

टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। आगामी पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। 

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के सभी जिलों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कानून और व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए, जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले के एसपी  और कमांडेंट जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त बल उपलब्ध हो। 

जारी निर्देश के अनुसार केवल विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारी की अनुमति से छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सभी कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों (इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक) को भी तैयारी हालत में रहने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन