झारखंड पुलिस के 218 पदाधिकारियों को मिला एसीपी और एमएसीपी का लाभ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस में कार्यरत 218 सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) को एसीपी और एमएसीपी योजना का लाभ दिया गया है। यह फैसला आईजी मानवाधिकार की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक में लिया गया है।