टीम एबीएन, रांची। श्री रामलला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में रांची जिला स्कूल प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करने के लिए माननीय उपायुक्त के सानिध्य में, एसडीओ, एसएसपी, रांची सिटी एसपी, एडीएम लव इन आॅर्डर, नगर निगम की टीम, बिजली विभाग की टीम, कोतवाली थाना, ट्रैफिक पुलिस टीम ने पंडाल का निरीक्षण किया।
मौके पर उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई सुझाव व दिशानिर्देश समिति के समक्ष रखा। जिसमें सी सी टी वी कैमरा से कन्ट्रोल, बिजली के तारों की सुरक्षा, पेयजल की व्यवस्था, समिति के वॉलंटियर्स, निजी सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र, इन सभी चीजों का पूजा के समय व्यवस्था सही रखने का आदेश दिया।
उन्होंने मुख्य रूप से प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग अलग बनाए जाएं। इस ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आश्वस्त किया कि हम प्रशासन के मार्गदर्शन में सारा कार्य करेंगे। उन्होंने समिति द्वारा भी कुछ बाते भी रखी।
मौके पर अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत समिति के सदस्य बादल सिंह, निर्मल जालान, भाविन राठौर, डॉ दिलीप सोनी, राजकुमार टाटिया, रोहित शारदा,सोनू भारद्वाज, राजीव कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, अनुभव कुमार, सागर गुप्ता, महेश सोनी, रवि प्रकाश टुन्ना, दीपक चौधरी, अनिल चौधरी, सतीश सिंहा सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत (94313 25438) ने दी।