Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अब देवघर से रेलवे लाइन से जुड़ेगा तारापीठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब देवघर से रेलवे लाइन से जुड़ेगा तारापीठ
विज्ञापन

डबल होगी भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन 

टीम एबीएन, रांची। अब देवघर से पश्चिम बंगाल का तारापीठ जुड़ जायेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 3,169 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन को डबल लाइन में बदला जाएगा, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट स्थित शक्तिपीठ से जोड़ा जा सकेगा। 

  • रेलवे लाइन का दोहरीकरण: 177 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन को डबल करने की परियोजना पर 3,169 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
  • पर्यटन को बढ़ावा: इस परियोजना के पूरा होने से देवघर और तारापीठ समेत कई जगह रेल से जुड़ जायेंगे, जिससे देश के अन्य हिस्सों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इन पर्यटन स्थलों पर आने में आसानी होगी। 
  • स्थानीय लोगों को फायदा: इस परियोजना से करीब 441 गांवों और 28.72 लाख आबादी को फायदा होगा, खासकर बांका, गोड्डा और दुमका जिले के लोगों को। 
  • रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी: इस परियोजना से रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी होगी और इस रूट पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ में कमी आयेगी। 
  • आर्थिक विकास: इस परियोजना से क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा।
विज्ञापन