टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को कई न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत मनोज प्रसाद गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाये गये हैं।
झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (स्थापना) सत्य प्रकाश सिन्हा को उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। झारखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (न्यायिक) दिवाकर पांडे को बनाया गया है। डाल्टनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर राम शर्मा को नियुक्त किया गया है।
वे झारखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर कार्यरत थे। कौशल किशोर झा नंबर-2 देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाये गये हैं। वे गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। अशोक कुमार नंबर-2 को झारखंड उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार (स्थापना) बनाया गया है। वे देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे।