Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

भारत ने बंद की अमेरिका के लिए पोस्टल सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत ने बंद की अमेरिका के लिए पोस्टल सेवा
विज्ञापन

ट्रंप के टैरिफ के बाद एक्शन में आया भारत 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के साथ टैरिफ की वजह से हुए खराब रिश्तों के बीच भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित कर दी है। भारतीय डाक विभाग ने शनिवार (23 अगस्त 2025) को इसकी घोषणा की है। भारत ने अमेरिकी कस्टम रूल्स में बदलाव का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। 

ट्रंप प्रशासन ने 30 जुलाई को एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत 800 डॉलर तक के सामान पर लगने वाली ड्यूटी (सीमा शुल्क) की छूट खत्म कर दी गयी। कम कीमत वाले सामान पहले बिना ड्यूटी के अमेरिका पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमेरिका भेजे जाने वाले हर मूल्य के सामान पर 29 अगस्त से कस्टम ड्यूटी लगेगी। 

हालांकि, दस्तावेज और 100 अमेरिकी डॉलर तक मूल्य वाले गिफ्ट आइटम पर छूट रहेगी। नया नियम इंटरनेशनल इमर्जेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट  के तहत लागू होगा। अमेरिकी कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन के ने 15 अगस्त 2025 को निर्देश जारी किया कि ट्रंसपोर्ट कैरियर्स और क्वालिफाइड पार्टीज को अंतरराष्ट्रीय डाक शिपमेंट पर ड्यूटी जमा करनी होगी।

विज्ञापन