Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 48
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

कल देश को संबोधित करेंगी महामहिम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल देश को संबोधित करेंगी महामहिम
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी मुर्मु 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति का संबोधन शाम छह बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित होगा। 

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जायेगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 11 बजकर 30 मिनट पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।

विज्ञापन