Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

स्वतंत्रता दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वतंत्रता दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गयी। रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक, डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और डीसी मंजूनाथ भजंत्री मौके पर मौजूद रहे। आईजी मनोज कौशिक ने परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर चर्चा की। 

बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गयी। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनाये जाने वाले करें और न करें स्पष्ट रूप से बताये गये। साथ ही संभावित चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी जोर दिया गया।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने-अपने स्थल पर सतर्क रहें और आपसी समन्वय बनाये रखें, यही सफल आयोजन की कुंजी है।

विज्ञापन