रांची। राज्यपाल रमेश बैस से सोमवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राजभवन में भेंट कर नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हुये उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने उक्त अवसर पर राज्य में तीव्र गति से कोरोना प्रसार पर चिंता जाहिर करते हुए कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिये सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी स्वास्थ्य सुविधा उत्तम हो, तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य हो और जनमानस के सहयोग से कोरोना की इस लहर को रोकने का प्रयास हो। कोरोना संक्रमित व्यक्ति का बेहतर इलाज हो, वह स्वयं को अकेला महसूस न करें, सरकार व प्रशासन उसके साथ है, ऐसा महसूस हो।