राज काज
रांची के इन 29 केंद्रों पर किशोरों को लगेगा कोरोना टीका
ABN Bureau
•
03 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। राजधानी रांची के 29 केंद्रों पर सोमवार से 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोविड रोधी टीका दिया जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र के 11 केंद्र और ग्रामीण क्षेत्र के 18 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जबकि पांच केंद्रों पर सिर्फ स्कूली विद्यार्थियों को टीका दिया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एक दिन पूर्व हुई बैठक में स्कूलों के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को कहा गया था कि 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के शत प्रतिशत टीकाकरण को लेकर वो अपने स्तर से भी अभिभावकों और बच्चों को जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करें। शहरी क्षेत्र में एटीआई, मोरहाबादी, रोटरी क्लब, क्लब रोड, गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल न्यू संत कालोनी, लोधमा रोड, संत जोसेफ स्कूल, लोवाडीह, संत लुईस प्राइमरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बरियातू, एसपीसी सेशन फुटबॉल स्टेडियम में टीकाकरण किया जाएगा। जबकि सिर्फ विद्यार्थियों के लिए जिला स्कूल, मारवाड़ी स्कूल, गौरीदत्त महाविद्यालय स्कूल, रातू रोड, डीएवी हेहल में टीका दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अनगड़ा स्पेशल स्कूल सेशन, बेड़ो स्पेशल स्कूल सेशन, इटकी स्पेशल स्कूल सेशन, बुंडू स्पेशल स्कूल सेशन, बुढ़मू स्पेशल स्कूल सेशन, खेलारी स्पेशल स्कूल सेशन, चान्हो स्पेशल स्कूल सेशन, कांके स्पेशल स्कूल सेशन, लापुंग स्पेशल स्कूल सेशन, मांडर स्पेशल स्कूल सेशन, ओरमांझी स्पेशल स्कूल सेशन, रातू स्पेशल स्कूल सेशन, नगड़ी स्पेशल स्कूल सेशन, सिल्ली स्पेशल स्कूल सेशन, सोनाहातू स्पेशल स्कूल सेशन, तमाड़ स्पेशल स्कूल सेशन में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन