टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने गिरेन्द्र टूटी, झाप्रसे, तत्कालीन अंचल अधिकारी, गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां को निलंबन मुक्त किया है।
रविन्द्र कुमार, झाप्रसे (कोटि क्रमांक-241/20), उप नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया है।
कृष्ण कन्हैया राजहंस, झाप्रसे (कोटि क्रमांक-851/24), तत्कालीन अंचल अधिकारी, रातू, रांची के विरूद्ध गठित आरोप पत्र में प्रतिवेदित आरोपों की जांच हेतु विभागीय कार्यवाही संचालित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।