झारखंड
पलामू : वनभोज के दौरान नदी में नहाने गए युवक की मौत
ABN Bureau
•
02 Jan, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। झारखंड में पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में भीम चूल्हा वनभोज का आनंद लेने गये एक युवक की कोयल नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऊंटारी थाना क्षेत्र के भदूमा गांव से युवकों का एक दल वनभोज के लिए भीम चूल्हा आया था, जिसमें रणधीर कुमार (23) नहाने के लिए समीप की कोयल नदी में गया और गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि युवक के शव को बरामद कर लिया गया है और उसे अत्यंत परीक्षण के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन