Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

अलर्ट मोड पर रांची जिला प्रशासन, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को लेकर विशेष टीम गठित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अलर्ट मोड पर रांची जिला प्रशासन, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को लेकर विशेष टीम गठित
विज्ञापन
रांची। जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर टेस्टिंग को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत रांची रेल मंडल में भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश रांची रेल मंडल प्रबंधन ने दिया है। इसी के तहत रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन में टेस्टिंग के लिए माइकिंग के जरिए भी यात्रियों को जानकारी और जागरूक किया जा रहा है। सुरक्षात्मक कदम उठा रही रेल मंडल : कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगातार सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में एक बार फिर रांची रेल मंडल की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासकर रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है और टेस्टिंग के लिए माइकिंग के जरिए यात्रियों को जानकारी दी जा रही है और उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। सीपीआरओ ने दी जानकारी : रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने पहले ही जानकारी दी थी कि रांची रेल मंडल में तमाम तरह के सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देश के बाद एक बार फिर रेल मंडल कमर कसते हुए रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरत रही है। वहीं, आरपीएफ की टीम भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को लेकर विशेष टीम गठित : कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को लेकर विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम सदर अस्पताल और संबंधित जिला अस्पताल को संपर्क साध कर वैसे यात्रियों को ट्रेस कर रही है और जानकारी दे रही है। पिछले दो दिनों में झारखंड में कोरोना का विस्फोट हुआ है और इसे देखते हुए राज्य सरकार के साथ-साथ स्वास्थ विभाग पूरी तरह सतर्क है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से रांची हटिया रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है और इसे पालन करने की बात रांची रेल मंडल प्रबंधन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन