Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

15 जून से एफडी और सेविंग्स अकाउंट के ब्याज पर भारी कटौती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
15 जून से एफडी और सेविंग्स अकाउंट के ब्याज पर भारी कटौती
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक ने दिया झटका

आम लोगों की कमाई पर पड़ेगा असर

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक ने 15 जून 2025 से अपनी एफडी और सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने सभी अवधि की रेगुलर एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) और सेविंग अकाउंट पर 50 बेसिस पॉइंट (0.50%) तक की कटौती की है। इससे ग्राहकों की जमा पूंजी पर मिलने वाला ब्याज पहले की तुलना में कम हो जायेगा।

एसबीआइ की नई एफडी ब्याज दरें: सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए

  • अवधि    सामान्य ग्राहकों के लिए    वरिष्ठ नागरिकों के लिए
  • 7 - 45 दिन    3.30% से घटकर 3.05%    3.80% से घटकर 3.55%
  • 46 - 179 दिन    5.30% से घटकर 5.05%    5.80% से घटकर 5.55%
  • 180 - 210 दिन    6.05% से घटकर 5.80%    6.55% से घटकर 6.30%
  • 211 दिन - 1 वर्ष    6.30% से घटकर 6.05%    6.80% से घटकर 6.55%
  • 1 - 2 वर्ष    6.50% से घटकर 6.25%    7.00% से घटकर 6.75%
  • 2 - 3 वर्ष    6.70% से घटकर 6.45%    7.20% से घटकर 6.95%
  • 3 - 5 वर्ष    6.55% से घटकर 6.30%    7.05% से घटकर 6.80%
  • 5 - 10 वर्ष    6.30% से घटकर 6.05%    7.30% से घटकर 7.05%

बचत खाते की ब्याज दर भी हुई कम

एसबीआई ने सेविंग अकाउंट (बचत खाता) की ब्याज दर को अब सभी खातों के लिए एक समान 2.5% कर दिया है। पहले यह दर बैलेंस के आधार पर अलग-अलग थी:

  • 10 करोड़ रुपये से कम: 2.7%
    10 करोड़ रुपये या अधिक: 3.0%

अब दोनों को समायोजित कर एक ही दर 2.5% प्रति वर्ष तय कर दी गयी है।

विज्ञापन