टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को आरोप मुक्त किया है।
- सोमनाथ बनर्जी, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-500/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बरहेट को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया जाता है।
- प्रवीण कुमार सिंह, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-483/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, सिमडेगा सदर को आरोप मुक्त किया जाता है।
- बिरेन्द्र किन्डो, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-455/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मनिका, लातेहार को आरोप मुक्त किया जाता है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।