मंत्री दीपिका पांडेय ने लिया रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा
टीम एबीएन, रांची। रांची में हर साल प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह धार्मिक और दैवीय यात्रा धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलती है। इस बार 27 जून से रथ यात्रा शुरू होने वाली है।
इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। साथ ही 27 जून को आयोजित होने वाले रथ मेला की तैयारियों का जायजा लिया।
इसके साथ ही आलोक दुबे ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मेला की नीलामी व टेंडर नहीं करने का भी अनुरोध किया है। ताकि ग्रामीण इलाके के लोग सुविधाजनक तरीके से मेला में अपनी दुकान लगा सकें। वहीं, लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन जन सेवा के लिए मेले में मौजूद रहेंगे।