Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : जिले के पेंशनधारियों को मिल गयी मई तक की पेंशन राशि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : जिले के पेंशनधारियों को मिल गयी मई तक की पेंशन राशि
विज्ञापन
  • रांची जिला में सर्वजन पेंशन योजना के पेंशनधारियों को मई तक की पेंशन राशि का भुगतान  

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत पेंशनधारियों को मई महीने तक के पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 14 हजार 350 लाभुकों के बैंक खाते में राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है। 

इनमें मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (थर्ड जेंडर) के लाभुक शामिल हैं। 

सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न हैं, जिनके बैंक खाते में पेंशन राशि ट्रांसफर की गयी है:-

  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 335
  • मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना - 47424
  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 166180
  • एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना - 404
  • मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (थर्ड जेंडर) - 07
  • सभी 2 लाख14 हजार 350 लाभुकों के बैंक खाते में एक-एक हजार की पेंशन राशि ट्रांसफर की गयी है।
विज्ञापन