Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां और गुमला उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत सोरेन से मिले सरायकेला-खरसावां और गुमला उपायुक्त
विज्ञापन
  • सीएम बोले- यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला और गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

 बता दें कि दोनों अधिकारियों को 21 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में ऐसे अधिकारियों की भूमिका अहम होती है, जो जनहित से जुड़ी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरायकेला-खरसावां और गुमला को मिला यह सम्मान पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि झारखंड आने वाले दिनों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

विज्ञापन