Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह
विज्ञापन
  • गृह मंत्री अमित शाह के रांची दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए रांची आएंगे। उनके अलावा इस मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी।

रांची पुलिस भी सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल शुरू कर दी है। गुरुवार को एसएसपी चंदन सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिये।

रांची पुलिस 10 मई को होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने यतायात रूट प्लान को लेकर ट्रैफिक एसपी से भी बातचीत कर कई अहम दिशा निर्देश दिये। 

इसके अलावा मीटिंग के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था के सख्त करने के साथ साथ मीटिंग के दिन तक लगातार इलाके में गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीएम शामिल होंगे।

विज्ञापन