- झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत कुल 34.23 लाख घरों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड सरकार की ओर से आज विधानसभा में बताया गया कि राज्य में जल जीवन मिशन के तहत कुल 34.23 लाख घरों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र से धनराशि का भुगतान न होने से परियोजना प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक 62,55,684 घरों के लक्ष्य के मुकाबले 34,23,562 घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि इस योजना की समयसीमा दिसंबर 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दिसंबर 2028 कर दिया गया है।