Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 50 रुपये जुर्माना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 50 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
रांची। स्वास्थ्य विभाग ने झारखंड में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही सूबे में तीसरी लहर से बचाव को लेकर भी सरकार सख्ती कदम उठाने जा रही है। इसके तहत जल्द ही मास्क नहीं पहनने वालों से 50 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही सूबे के हर जिले में प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बाबत एक प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। खुद भी बचे और लोगों को बचाएं। राज्य में फिलहाल 15 से 18 साल के बच्चों को को वैक्सीन की खुराक 3 जनवरी से लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि राज्य सरकार के पास फिलहाल वैक्सीन की 10 लाख 98 हजार खुराक स्टॉक में है। बच्चों के टीकाकरण में इसका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को बच्चों के टीकाकरण की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने उपायुक्तों को बच्चों के टीकाकरण को लेकर विशेष टीकाकरण बूथ बनाने एवं आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती इंतजाम भी करने को कहा है। बता दें कि देशभर में 3 जनवरी से 15 साल से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ हो रहा है।
विज्ञापन