- मुख्यमंत्री हेमंत स्वास्थ्य बीमा योजना का करेंगे शुभारंभ
- दिव्यांग और आश्रितों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कर्मियों और उनके आश्रितों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे।
झारखंड के दिव्यांग-आश्रितों को मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज
विधानसभा सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का लाभ दिव्यांग और आश्रितों को आजीवन मिलेगा। योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
अगर इलाज का खर्च बीमा राशि से अधिक होता है, तो कॉरपस फंड से इसका भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में मरीज को एयर एंबुलेंस और हवाई यात्रा की सुविधा दी जायेगी। ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
किसको मिलेगा योजना का लाभ
स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ राज कर्मियों के अलावा विधानसभा के सदस्यों झारखंड के सभी सेवानिवृत कर्मियों के साथ साथ रिटायर पदाधिकारी, विश्वविद्यालयों में कार्यरत टीचर, निबंधित अधिवक्ताओं, सरकार के अलग अलग बोर्ड के कर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों को मिलेगा।