Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत ने प्राइमरी स्कूलों के 29 हजार शिक्षकों को दिया टैबलेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत ने प्राइमरी स्कूलों के 29 हजार शिक्षकों को दिया टैबलेट
विज्ञापन
  • स्टूडेंट्स को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का है सरकार का उद्देश्य

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट वितरण किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित समारोह में राज्य के 28945 प्राइमरी स्कूलों में टेबलेट वितरण किया।

CM हेमंत ने शिक्षकों के लिए सतत क्षमता विकास कार्यक्रम की भी की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुणवत्ता युक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय रिपोर्ट कार्ड और शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य समेकित- सतत क्षमता विकास कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

जो अब स्कूलों की प्रदर्शन रिपोर्ट को डिजिटल रूप में उपलब्ध करायेगा। इसके अलावा, शिक्षकों के लिए सतत क्षमता विकास कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई, जिससे उनकी कार्यकुशलता और शिक्षा के प्रति समर्पण को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने डिजिटल साधनों का इस्तेमाल किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डिजिटलाइजेशन ने हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ा है। खेती-बाड़ी से लेकर अन्य व्यवसायों तक, लोग डिजिटल माध्यमों से जुड़ रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने डिजिटल साधनों का इस्तेमाल किया है, जिससे बच्चों को स्मार्ट क्लास और स्मार्ट बोर्ड की सहायता से शिक्षा मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि हर चीज के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं और यह हम पर निर्भर करता है कि हम किस पहलू को चुनते हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, विभाग सचिव और अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन