Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मुख्यमंत्री को मिला श्री शिव बारात में सम्मिलित होने का आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री को मिला श्री शिव बारात में सम्मिलित होने का आमंत्रण
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार   शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया। 

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू सहित दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह, बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन