Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पलामू : आठ आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : आठ आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा
विज्ञापन
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक 
  • विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में लिया गया निर्णय 
  • एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने के लिए 16 आवेदन स्वीकृत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 10 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गयी।

इस दौरान आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों के साथ -साथ अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निदेश एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के उपरांत अहर्ता पूर्ण कर रहे 8 आवेदन स्वीकृत करते हुए अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने अनुशंसा की। 

इस दौरान एक मामला को समिति ने अस्वीकृत कर दिया। वहीं एक मामला पर निर्णय स्थकित (लंबित) रख जरूरी दस्तावेज पूर्ण करने एवं कुछ दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त शशि रंजन ने संबंधित विभागों में रिक्त पदों की  जानकारी ली। साथ ही समिति द्वारा अनुशंसित 8 आवेदनों पर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश स्थापना उपसमाहर्ता को दिया। 

इधर, कर्मचारियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ देने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए प्राप्त 21 आवेदनों की जांचोपरांत 16 आवेदन स्वीकृत किये गये। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, स्थापना उप समाहर्ता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन