झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध
यह सिर्फ आदेश नहीं, आपकी जिंदगी बचाने का मेरा संकल्प है
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके बाद विभाग सक्रिय हो गया है। इसे लेकर राजधानी रांची के डोरंडा में विभाग ने छापामारी की है। इस कार्रवाई के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि तंबाकू का जहर हमारे बच्चों और युवाओं को कैंसर की आग में झोंक रहा था।
अब ऐसा नहीं होगा। जो कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं। जनता की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। नशा मुक्त, स्वस्थ झारखंड बनाना मेरा वचन है। आप सबका सहयोग चाहिए झ्र मिलकर तंबाकू और गुटखा माफिया को जड़ से खत्म करेंगे।