गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कम से कम 36 ऐसे ऐप्स फिर से उपलब्ध हैं, जो पहले बैन हो चुके थे
एबीएन सेंट्रल डेस्क। 2020 में भारत सरकार ने जब 267 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, तब लगा था कि ये हमेशा के लिए गये। लेकिन 2025 आते-आते ये ऐप्स नये नाम, नये अवतार में फिर से लौट आये हैं।
गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर कम से कम 36 ऐसे ऐप्स फिर से उपलब्ध हैं, जो पहले बैन हो चुके थे। इनमें से कुछ ने सिर्फ नाम बदल लिया, तो कुछ ने मालिकाना हक में बदलाव दिखाकर वापसी की।
कैसे कर रहे हैं ये ऐप्स भारत में एंट्री?
अब ये ऐप्स सीधे चीन से नहीं, बल्कि दूसरे देशों की कंपनियों के नाम से भारत में लिस्ट हो रहे हैं। सिंगापुर, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, सेशेल्स, जापान और बांग्लादेश जैसी जगहों पर रजिस्ट्रेशन दिखाकर ये स्टोर्स में वापस आ गये हैं।