Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखण्ड : राज्य के 13 स्टेशनों का सुंदरकरण जल्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखण्ड : राज्य के 13 स्टेशनों का सुंदरकरण जल्द
विज्ञापन

झारखंड के 13 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर-चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन वाले 13 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों के कायाकल्प का काम तेजी से किया जा रहा है।

चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले स्टेशनों में तेजी से काम चल रहा है। इसी के मद्देनजर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की खूबसूरती देखते ही बन रही है। स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही यात्री सुविधा बढ़ाकर पर्यावरण सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन के कायाकल्प के लिए छह मार्च से एजेंसियों से आवेदन लिये जायेंगे।

पहले फेज में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। स्टेशन के चारों ओर कला और संस्कृति से संबंधित भव्य चित्र बनाये गये हैं। आदित्यपुर स्टेशन के सामने पार्क में मां दुर्गा की प्रतिमा, हाथी-हिरण, भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू कानू तथा आदिवासी संस्कृति जुड़ी तरह-तरह की नक्काशी की गयी है।

इसे देखने के लिए स्टेशन के आस-पास हर दिन भीड़ लग रही है। लोग सेल्फी ले रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मार्च तक आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में एक से लेकर पांच प्लेटफार्म पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जायेगा, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। 

डीआरएम ने पूर्व में निरीक्षण के दौरान कहा था कि जून तक टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम भी शुरू हो जायेगा। इसके बाद आदित्यपुर स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव होगा। आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर होने वाले कई काम अभी बाकी हैं।

तीन प्लेटफॉर्म बनाने के अलावा एक नया फुट ओवर ब्रिज बनाया जाना है। सर्कुलेटिंग एरिया को भी विकसित किया जाना है। रेलवे विकास निगम लिमिटेड ने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन भवन बनाकर तैयार कर दिया है। प्लेटफॉर्म का निर्माण चल रहा है।

टाटानगर इंड की ओर नया फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत ही बचा है। स्टेशन के आगे पार्किंग एरिया, मुख्य सड़क आदि का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सुंदरता बनाये रखने के लिए सामने सड़क पर लाइटिंग के अलावा पेड़ पौधे भी लगाये गये हैं। 

आदित्यपुर में पांच प्लेटफॉर्म बनेंगे। प्लेटफॉर्म पर छह स्टॉल खुलेंगे। स्टेशन के बाहर रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स होगा। आरपीएफ का भवन तैयार हो गया है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। आइआरसीटीसी का फूड प्लाजा होगा। प्लेटफॉर्म पर फाउंटेन भी लगाया जायेगा। इन-आउट एरिया में बड़ा गेट लगाया जायेगा।

विज्ञापन