Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

राज्य को जल्द मिलेगा एक और रिम्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य को जल्द मिलेगा एक और रिम्स
विज्ञापन

झारखंड कैबिनेट बैठक : राज्य कर्मियों को मिलेगा का स्वास्थ्य बीमा का लाभ, रांची में बनेगा एक और रिम्स 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसकी जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। इसमें सबसे खास है रांची में एक और रिम्स के लिए प्रस्ताव पास होना। इसके तहत सुकुरहुटू में 102 एकड़ में 1074 करोड़ की लागत से नया रिम्स बनाया जायेगा। 

इन प्रतस्तावों पर लगी मुहर

  • नारकोटिक्स केस की सुनवाई के लिए चतरा में जिला न्यायाधीश स्तर का न्यायालय खोलने की सहमति 
  • सरकारी अस्पतालों के लिए वरीय अस्पताल प्रबंधक 
  • आईटी प्रबंधक पद सृजित करने की स्वीकृति 
  • केके वर्मा को जेबीवीएन एल के एमडी पद पर 31 दिसंबर 25 तक अवधि विस्तार देने की घटनोत्तर स्वीकृति 
  • कुमकुम प्रसाद तत्कालीन बीडीओ तमाड़ पर आरोपित दंड को क्षांत करने की स्वीकृति 
  • झारखंड पारा मेडिकल नियुक्ति, प्रोन्नति नियमावली की स्वीकृति 
  • राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की स्वीकृति प्रदान की गयी 
  • ज्ञानोदय योजना अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राशि स्वीकृत 
  • राजधानी के सुकुरहुटू में 102 एकड़ में 1074 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिम्स
विज्ञापन