रांची। राज्यपाल रमेश बैस से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 29 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल रमेश बैस को आमंत्रित किया है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा, जिसके लिए उन्होंने राज्यपाल को आमंत्रित किया है।