टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर साधुमार्गी संघ के आचार्य 1008 श्री रामलाल जी महाराज के 50वें दीक्षा अंगीकार दिवस को स्वर्ण महोत्सव (महत्तम शिखर महोत्सव) के रूप में इस बार मनाया जा रहा है।
आगामी स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में झारखंड के राज्यपाल महोदय संतोष गंगवार को नोखा, बीकानेर राजस्थान आने का निमंत्रण आज श्रीसाधुमार्गी संघ रांची ने दिया। साथ ही राज्यपाल को आगामी स्वर्ण महोत्सव के लिए शुभ संदेश प्रदान करने हेतु निवेदित किया।
श्री साधुमार्गी जैन संघ रांची के अध्यक्ष अशोक सुराणा, समता युवा संघ रांची के अध्यक्ष राकेश बच्छावत, उत्तम कोठारी, संयम जैन, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार आदि ने राज्यपाल से मुलाकात कर निवेदन किया है।