Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

43 वर्षों में कोई भारतीय पीएम पहुंचे कुवैत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
43 वर्षों में कोई भारतीय पीएम पहुंचे कुवैत
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत रवाना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गये हैं। प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है। 

कुवैत रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।

कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। आज कुवैत पहुंचने के बाद पीएम मोदी शाम में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। कुवैत में पीएम मोदी अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन