Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

पुलिस वाहनों पर 360 डिग्री कैमरा लगाने की कवायद शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पुलिस वाहनों पर 360 डिग्री कैमरा लगाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

पुलिस वाहनों पर 360 डिग्री कैमरा लगाने की तैयारी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस के सभी गस्ती वाहनों में 360 डिग्री का कैमरा लगाये जाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके लिए पहली बार झारखंड में सीधे कैमरे नहीं खरीदे जा रहे हैं, बल्कि पहले इस्तेमाल और फिर विश्वास वाली प्रणाली पर झारखंड पुलिस काम कर रही है। 

बकायदा इसके लिए अखबारों में विज्ञापन निकाला गया है, ताकि बेहतर सर्विस देने वाले कैमरे ही पुलिस वाहनों पर लगे। डीजीपी ने बताया कि वाहन के ऊपर 360 डिग्री कैमरा लगाया जायेगा, जो चारों तरफ मूविंग होगा।

उसके जरिए कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को यह जानकारी मिल पायेगी की आखिर जहां पर पेट्रोलिंग हो रही है, वहां पर क्या हो रहा है। वहीं एक दूसरा कैमरा पीसीआर के अंदर लगाया जायेगा। जिससे कि यह पता चल सके की पीसीआर में कौन-कौन से पदाधिकारी क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन