Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

25-28 तक खाते में खटाखट आ जायेगी मंइयां सम्मान की राशि 2500

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
25-28 तक खाते में खटाखट आ जायेगी मंइयां सम्मान की राशि 2500
विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना का पैसा जल्द होगा जारी, नए साल का तोहफा देंगे हेमंत सोरेन 

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट आया है। जानकारी के मुताबिक हेमंत सरकार मंईयां सम्मान की पांचवी किस्त की राशि 2500 रुपये 28 दिसंबर तक महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिये जायेंगे। सीएम हेमंत सोरेन इसे खुद जारी करेंगे और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है। 

ऐसी सूचना है कि 25 से 28 दिसंबर को किसी भी दिन 57 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजे जायेंगे। बता दें, हेमंत सोरेन ने यह योजना राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए शुरू किया है जिसमें इनके खाते में 1000 रुपये भेजे जाते थे। 

लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक में इस राशि को बढ़ा कर 2500 रुपये कर दिया जोकि चुनाव में उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। अब सरकार बनने के बाद सरकार ने राशि को खातों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन