Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची की सड़कों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची की सड़कों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन

मंत्री ने ई-बस सेवा योजना को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राजधानी रांची में बस यात्रा को सुगम बनाने और प्रदूषण को कम करने की कवायद में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी में है। ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर आसान और सुविधाजनक हो सके। इसी सिलसिले में राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को विभाग के आला अफसरों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस पर विस्तार के साथ चर्चा की। 

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रांची में ई-बसों के नियमित अंतराल पर परिचालन की योजना हर हाल में धरातल पर उतारें। सिस्टम इस तरह विकसित किया जाना चाहिए कि सभी प्रमुख रूटों पर हर पांच मिनट पर लोगों को ई-बस उपलब्ध हो। 

ऐसा होने से शहर में प्रदूषण और सड़क जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी शहरों में सड़कों की स्थिति की स्कैनिंग कर उन्हें दुरुस्त करने की योजना पर जल्द से जल्द काम शुरू करायें।

विज्ञापन