Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 224
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीएम हेमंत और कल्पना ने बाबा बैद्यनाथ से की राज्य की मंगल कामना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत और कल्पना ने बाबा बैद्यनाथ से की राज्य की मंगल कामना
विज्ञापन

सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग देवघर बाबा मंदिर में की पूजा, विश्व शांति की कामना की

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने आज शुक्रवार को देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। देवघर बाबा मंदिर पहुंचने पर पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया। 

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे विश्व में शांति, देश का कल्याण और राज्य के कल्याण की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। इस अवसर पर देवघर के उपायुक्त विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग समेत देवघर के वरीय अधिकारी और स्थानीय तीर्थ पुरोहित मौजूद थे। 

बता दें कि इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आईजी क्रांति कुमार, डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गार्ड आफ आनर दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला संथाल परगना दौरा है।

विज्ञापन