Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 234
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

इन उत्पादों पर 28 से बढ़ाकर 35% जीएसटी लगायेगी सरकार!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इन उत्पादों पर 28 से बढ़ाकर 35% जीएसटी लगायेगी सरकार!
विज्ञापन

ये सभी प्रोडक्ट हो जायेंगे महंगे, सरकार 28% से बढ़ाकर 35% कर सकती है जीएसटी

एबीएन बिजनेस डेस्क (चंडीगढ़)। भारत सरकार ने कुछ उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे आम जनता को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। दरअसल, टैक्स बढ़ाने के पीछे सरकार का मकसद लोगों की सेहत का ध्यान रखना है। जीएसटी ढांचे में सुधार के लिए मंत्रिमंडलीय समूह ने यह प्रस्ताव देते हुए सिगरेट, तंबाकू से बने उत्पाद या कुछ खास वीवरेज ड्रिंक्स पर टैक्स बढ़ाने को कहा है। सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इनके लिए आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

मंत्रिमंडलीय समूह का कहना है कि अधिक दाम के चलते लोग इनका उपयोग कम कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ लोगों का पैसा बचेगा बल्कि स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। सरकार इन उत्पादों पर 28 फीसदी जीएसटी को बढ़ाकर 35 फीसदी तक कर सकती है। प्रस्ताव लागू होने के बाद कंपनियों को सिगरेट और तंबाकू जैसे उत्पादों की कीमतें बढ़ानी पड़ेगी। 

इसके अलावा लग्जरी सामान जैसे कार और वॉशिंग मशीन पर भी ज्यादा टैक्स लगने की संभावना है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।दरअसल, सरकारी खजाना भरने के लिए सरकार आम उपयोग वाली उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से बच रही है क्योंकि इससे विरोध का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन चीजों पर जीएसटी लगने पर जन भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी।

विज्ञापन