Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 228
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

भाजपा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
  • हेमंत सरकार अगर कुछ करना चाहती है तो धरातल पर करें, राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर भाजपा का साधा निशाना 

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भाषण दिया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में हेमंत सोरेन सरकार का रोडमैप प्रदेश के लोगों के सामने रखा। राज्यपाल ने उम्मीद जतायी कि राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायक सुखी, समृद्ध एवं उन्नत झारखंड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। 

राज्यपाल ने कहा कि पंचम विधानसभा में हेमंत सरकार ने आदिवासियों को 28 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के अलावा सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास किया था। ये सभी प्रस्ताव अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित हैं। सरकार , केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास करेगी। 

हेमंत सोरेन सरकार का रोडमैप 

राज्यपाल ने कहा कि सहारा इंडिया से पीड़ित निवेशकों की लड़ाई झारखंड सरकार लड़ेगी, हेमंत सरकार किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया करायेगी, आने वाले वर्षों में झारखंड में 500 सीएम स्कूल आफ एक्सलेंस की स्थापना की जायेगी। इन स्कूलों में स्वास्थ्य और संगीत के शिक्षकों की नियुक्ति होगी, 4,500 पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय भी खोले जायेंगे, सभी महिलाओं को मंइयां सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे, झारखंड में मदरसा बोर्ड का गठन किया जायेगा, जेएसएलपीएस के सभी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जायेगी।

ग्राम संगठन को बिना ब्याज 15 लाख का क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया जायेगा, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से लोगों को जोड़ा जायेगा, गरीबों को 7 किलो चावल और 2 किलो दाल सरकार की ओर से दिया जायेगा, अबुआ आवास योजना के तहत 25 लाख से अधिक गरीब परिवारों को 3 कमरों का सुंदर आवास चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जायेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन बच्चों को अंडा या फल दिया जायेगा।

शहरी क्षेत्रों में वर्षों पुराने बने घरों के नक्शे का नियमितीकरण किया जायेगा, राज्यकर्मियों की पुरानी पेंशन को सरकार सुरक्षित रखेगी। नयी पेंशन योजना के तहत जमा पैसे केंद्र सरकार से वापस लेकर उनके पेंशन खाते में जमा करवायेगी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों की सरकारी पदों पर नियुक्ति की जायेगी, जिला मुख्यालयों में बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा, फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी जैसे खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करने के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जायेगा, झारखंड में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी।

इस पर भाजपा ने कहा कि यह महज कागजी वादे हैं। सरकार अगर कुछ करना चाहती है तो धरातल पर करें। वहीं मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर प्रतिक्रिया दी। अंसारी ने कहा कि राज्य हित में जो बजट पेश किया गया है। मैं महामहिम साहब का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। धन्यवाद देता हूं कि एक सेकुलर बजट पेश किया गया है। 

इस राज्य में जो जनता को आवश्यकता थी हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। इस बजट में सभी धर्म का ख्याल रखा गया है। जनता ने जिस सोच और उम्मीद के साथ इस सरकार का गठन किया है उस प्रस्ताव को ही हम आगे बढ़ायेंगे। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण में 136000 करोड़ को लेकर कानूनी रास्ता तैयार करने की बात को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि निश्चित तौर पर महामहिम ने जो प्रस्ताव दिया है उस पर केंद्र सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। 

आदिवासियों का जो पैसा है मूल वीडियो का जो पैसा है वह देना चाहिए क्योंकि राज्य का विकास करना है राज्य को आगे लेकर चलना है सभी धर्म का विकास करना है। खासकर के भाजपा के जो लोग यहां आये थे उनको एक सीख देना है की झारखंड के प्रति कभी भी अपने विकास की बात नहीं की ले देख यही घुसपैठियों यही बांग्लादेशी और हमारी सरकार ने लोगों का ख्याल रखा है सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन