Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 225
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

70 करोड़ के बंगले में रहेंगे हेमंत सरकार के 11 मंत्री, गृह प्रवेश की डेट फिक्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
70 करोड़ के बंगले में रहेंगे हेमंत सरकार के 11 मंत्री, गृह प्रवेश की डेट फिक्स
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की नयी सरकार के 11 मंत्रियों के लिए रांची स्मार्ट सिटी कैंपस में करीब 70 करोड़ की लागत से शानदार डुप्लेक्स बनकर तैयार हो गये हैं। नये साल 2025 में खरमास समाप्त होते ही इन बंगलों में मंत्रियों का गृह प्रवेश होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मंत्रियों के लिए नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जनवरी तक इन आवासों को फिनिशिंग टच देने का काम पूरा कर लिया जाये। रांची स्मार्ट सिटी में एक ही कैंपस में बनाये गये इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों, उनके परिवारों और कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 

हर बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है, जबकि बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है। हर बंगले को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। 

हर बंगले में इनडोर एसी और लिफ्ट की व्यवस्था है। रेजिडेंशियल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेंस गैलरी, ड्राइंग रूम, लॉबी, गेस्ट रूम, मास्टर बेडरूम सुईट, डाइनिंग एरिया, यूटिलिटी एरिया, किचन विथ ग्रॉसरी, फैमिली लाउंज, मंत्री का रेजिंडेंशियल चैंबर, मंत्री का इनर आॅफिस और केयरटेकर का कमरा है। 

फर्स्ट फ्लोर पर फैमिली लाउंज, मास्टर बेडरूम, चिल्ड्रेंस बेडरूम, पैंट्री, मल्टीपरपज स्टोर, पूजा रूम, ओपन टेरेस और बालकनी बनाया गया है। सामने एक छोटा पार्क भी रहेगा। सभी बेडरूम में बालकनी रहेगी। यहां आवासीय परिसर में क्लब हाउस बनाया जा रहा है, जहां कैफे लाउंज, रिसेप्शन आफिस, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, किचन, बाथरूम बनाये गये हैं।

ड्राइवर और गार्ड के लिए भी सर्वेंट ब्लॉक में दो डोरमेट्री बनायी गयी है। स्मार्ट सिटी रांची के धुर्वा इलाके में 656 एकड़ इलाके में विकसित की जा रही है। इसमें मंत्रियों के बंगलों का निर्माण सबसे पहले और सबसे तेजी से पूरा किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 9 सितंबर 2017 को पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया था। 

सोमवार को मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट और पुलिस बैरक के काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल, स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। 

विज्ञापन