Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 218
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

28 से भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में लगेगा दो दिवसीय पौष मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
28 से भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में लगेगा दो दिवसीय पौष मेला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 28 और 29 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में पौष मेला का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर 20 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे। यह जानकारी मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को दी। 

उन्होंने बताया कि इसमें झारखंड को केंद्रित करते हुए परिधानों की भी प्रदर्शनी लगायी जायेगी। कोलकाता डांसर ग्रिल संस्था का आकर्षक नृत्य कार्यक्रम होगा। सारेगामापा के उप विजेता गुरजीत सिंह भी अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन पुरुलिया के ललित महतो द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी। 

उसके बाद एक हास्य नाटिका का मंचन होगा। इस मौके पर अर्पिता चक्रवर्ती का झूमर गीत लोगों का मनोरंजन करेगा। बांग्ला और झारखंडी व्यंजनों के कई स्टॉल होंगे। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। मेला का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जा सकता है। 

वहीं समापन समारोह में मुख्यमंत्री रहेंगे। मौके पर मंच के अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष, देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस, सचिव प्रणव चौधरी और हरिमति मंदिर के सचिव बिरेन चक्रवर्ती मौजूद थे।

विज्ञापन