जियो, एयरटेल, वीआइ और बीएसएनएल यूजर्स के लिए बड़ी खबर
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मोबाइल यूजर्स के लिए एक अहम खबर है। 1 जनवरी 2025 से सरकार एक नया टेलिकॉम नियम लागू करने जा रही है, जिसका असर जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के ग्राहकों पर पड़ेगा।
क्या है नया नियम
हाल ही में टेलिकॉम एक्ट में कुछ नये बदलाव किये गये हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण बदलाव राइट आॅफ वे नियम है। इस नियम के तहत, टेलिकॉम कंपनियों को अपने टॉवर और आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए आसानी से जमीन मिल सकेगी। इससे नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार होगा और मोबाइल यूजर्स को बेहतर सेवा मिलेगी।
आरओडब्ल्यू का असर
1 जनवरी 2025 से लागू होने वाले इस नये नियम का उद्देश्य आॅप्टिकल फाइबर लाइन और टॉवर्स की संख्या बढ़ाना है। इससे टेलिकॉम कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स को बड़ी मदद मिलेगी। टेलिकॉम विभाग के सचिव नीरज मित्तल ने सभी राज्यों को इस नियम को लागू करने के निर्देश दिये हैं।
5जी टॉवर्स के काम में तेजी आयेगी
इस नियम के लागू होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां खासतौर पर 5जी टॉवर्स पर ध्यान केंद्रित करेंगी। इसका फायदा वीआई और बीएसएनएल जैसी कंपनियों को होगा, जो अभी तक 5जी नेटवर्क स्थापित नहीं कर पायी हैं। नये नियम से उन्हें इस दिशा में तेजी से काम करने में मदद मिलेगी, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेज नेटवर्क सेवा मिल सकेगी।