Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना की शुरुआत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। आज, खरसाली में भूमि पूजन के साथ यमुनोत्री धाम के लिए 3.9 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना यमुनोत्री स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत क्रियान्वित की जा रही है। 

इस रोपवे से तीर्थयात्री अब खरसाली से यमुनोत्री धाम मात्र 15 मिनट में पहुंच सकेंगे। पहले यह यात्रा कई घंटों में पूरी होती थी। रोपवे की क्षमता प्रति घंटे एक दिशा में 580 यात्रियों को ले जाने की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खरसाली से यमुनोत्री धाम के बीच कुल 10 टावर बनाये जायेंगे। 

यमुनोत्री स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अविरल जैन ने जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट को परियोजन का कार्य प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले खरसाली स्थित निचले टर्मिनल को बनाया जा रहा है।

इस टर्मिनल पर 250 कारों, 30 बाईक्स और 40 ट्रेवलर वैन की क्षमता की पार्किंग का निर्माण भी किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कंपनी को रोप-वे का कार्य प्रारंभ करने पर शुभकामनाएं देते हुए निर्माण कार्य निरंतर जारी रख समय से परियोजना पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन