Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सीसीटीवी कैमरे से होगी सभी बूथों की निगहबानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीसीटीवी कैमरे से होगी सभी बूथों की निगहबानी
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी: के रवि कुमार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर मतगणना केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। कुमार ने निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पारदर्शी और त्रुटिहीन मतदान संपन्न कराना निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है। इसीलिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ वेबकास्टिंग की मदद से मुख्य निर्वाचन कार्यालय, धुर्वा से भी नजर रखी जायेगी।

के रवि कुमार ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान इन्हीं माध्यमों से तीन गलतियां प्रकाश में आयी थीं, जिन्हें समय रहते दुरुस्त कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों के पास एएसडी सूची रहेगी। सूची में जिनका निधन हो गया है, जो कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर गये हैं और अनुपस्थित मतदाता हैं, उन सभी का डिटेल रहेगा। इससे डुप्लीकेसी की संभावना नहीं के बराबर रहेगी। 

कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 1 अरब, 66 करोड़, 82 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। इसमें सबसे अधिक राज्य पुलिस ने 121 करोड़ 96 लाख की जब्ती की है। वाणिज्य कर विभाग ने 8.43 करोड़, आबकारी विभाग ने 7.31 करोड़, वन विभाग ने 7.22 करोड़ और आयकर विभाग ने 1.62 करोड़ की जब्ती की है।

विज्ञापन